Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने आधा दर्जन से ज्यादा निरीक्षको का स्थानांतरण किया है।

आज तक 24×7 सिंगरौली

रिपोर्ट रामाकांत पांडेय
जिसमें मोरवा थाने से निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को हटाने के बाद तेज तर्रार पुलिस अधिकारी यूपी सिंह को थाना मोरवा की कमान सौंपी है।
बतादें कि तेजतर्रार और अनुभवी पुलिस अधिकारी यूपी सिंह इससे पहले वह विंध्यनगर, माड़ा, बरगवां, तथा मोरवा व नवानगर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं

ये अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मजबूत प्रशासनिक पकड़ के लिए जाने जाते हैं।
वही निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को जियावन थाने भेजा गया।
तथा पुलिस लाइन से राकेश साहू को बरगवां थाने की कमान सौंपी गई।
इसके अलावा निरीक्षक राजेंद्र पाठक को थाना जियावन से पुलिस लाइन व पुलिस लाइन से निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदोरिया को सरई थाना प्रभारी बनाया गया।
बरगवां निरीक्षक रहे शिवपूजन मिश्रा को पुलिस लाइन में अटैच करने के बाद अब उन्हें भी माड़ा थाने की कमान सौंप दी गई है।

उधर सरई थाना प्रभारी रहे निरीक्षक शेषमणि पटेल को फिलहाल पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7