सहायक लेखाधिकारी मनरेगा राजेश बामने जनपद पंचायत कन्नौद जिला देवास द्वारा रिपोर्ट किया कि ग्राम पंचायत बुरूट रोजगार सहायक कमलेश द्वारा ग्राम पंचायत के निमार्ण कार्यों में वित्तीय अनीयमित्ता कर कुल 82 जाबकार्डो पर फर्जी तरीके ग्राम पंचायत की सरकारी राशी का आहरण कर कुल 2727929 रूपये का गबन किया गया जिसपर से आरोपी के विरूध्द शासकीय पैसो का गबन करने के संबंध में प्रकरण पंजीबध्द किया गया पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री एन.एच. बाथम एवं थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी को आरोपी रोजगार सहायक कमलेश की गिरफतारी एवं विवेचना के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये, वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन में कन्नौद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर आरोपी कमलेश पिता धन्नालाल रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बुरूट को गिरफतार किया गया व नरेगा योजना के तहत कार्य करने वाले हितग्राहियों के फर्जी जाबकार्ड बनाकर उनके नाम से फर्जी बैंक अकाउण्ट खोलकर बैंक से एटीम के माध्यम से पैसे निकालता था. पुलिस टीम द्वारा लगातार तीन घंटे तक जप्ती की कार्य कर आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 149 एटीएम कार्ड 1 लेपटॉप, 9 बैंक पासबुक, 6 चैकबुक, 1 फोटो कॉपी प्रिन्टर स्केनर मशीन, थम इम्प्रेशन, फिनोबैंक की एटीएम पीन जनरेट करने वाली मशीन, की-बोर्ड व मनरेगा कार्यक्रम अन्य दस्तावेज जप्त किये गये। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तहजीब काजी, उनि राहुल रावत, प्रआर 208 अशोक जोशवाल, आर. 502 करणसिंह, म.आर. 1057 मुस्कान, सैनिक 243 गोविन्द का योगदान रहा।



