Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

पवन पुनः बने ब्लॉक अध्यक्ष, सद्दाम राईन को मिली तहसील अध्यक्ष की कमान

टीकमगढ से नीतेश कुमार रजक की रिपोर्ट

पलेरा।। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर ने संगठन विस्तार के क्रम में पलेरा विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष संवाददाता पवन संज्ञा एवं तहसील अध्यक्ष के पद पर संवाददाता सद्दाम राईन को नियुक्त किया है। स्थानीय विश्रामगृह में बीते सोमवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति पर लिए गए निर्णय के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष के पद की घोषणा की गई। इसके उपरांत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पवन संज्ञा एवं तहसील अध्यक्ष सद्दाम राईन को पुष्प माला पहनकर सभी ने स्वागत किया। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सहांय पस्तोर ने कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सच्चे, कर्मठ और अनुशासित पत्रकारों का एकमात्र सबसे बड़ा ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हितों की हर लड़ाई मजबूती से लडता और जीतता रहा है। श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों की भीड़ नहीं बल्कि एक मजबूत पारिवारिक इकाई की तरह कार्य कर रही है। आज जब पत्रकारिता का ट्रेण्ड बहुत तेजी से बदल रहा है,हम सबके लिये यह जरुरी है कि हम देश और समाज के हित में पत्रकारिता करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष रघुवीर सहांय पस्तोर, पत्रकार सत्येंद्र खरे, अनिल खरे, हेमंत गिरी गोस्वामी, महेश पटेरिया, एस के त्रिपाठी, बालचंद शुक्ला, इमरान खान, सूरज राजपूत, आशीष यादव, समीर खान, गोपाल नायक, मुहम्मद ख्वाजा , साहिर रजा, इसराइईल खान, नितेंद्र मिश्रा, दिनेश रैकवार, अटल यादव समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7