Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली पुलिस की फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही*

*अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट 9993256405

महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

ग्वालियर दिनांक 03.02.2025।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 02.02.2025 को थाना कोतवाली जिला ग्वालियर में फरियादिया विनीता कुशवाहा(परिवर्तित नाम) निवासी पनिहार द्वारा राजा गैस गोदाम के पास गोल पहाड़िया के रहने वाले एक युवक के विरुद्ध गलत काम करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया, उक्त मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम ग्वालियर श्री गजेंद्र वर्धमान को थाना कोतवाली पुलिस की टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर ग्वालियर श्री शेखर दुबे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.के.सिंह के द्वारा उक्त प्रकरण में फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस की एक टीम को लगाया। दिनांक 03.02.2025 को दौराने विवेचना व मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उफ प्रकरण का आरोपी पिछड़ी डोडी के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची, जहां पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक युवक खड़ा दिखा। पुलिस टीम को देखकर उसने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर भाग रहे आरोपी को धरदबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व तत्परता से उक्त प्रकरण के आरोपी को कुछ ही घंटो के अंदर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री आर.के. सिंह, उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, उप निरीक्षक बनवारी लाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र भारती, रमेश सिंह, म.आरक्षक नीलम शर्मा, सरोज कर्ण की सराहनीय भूमिका र

aajtak24x7
Author: aajtak24x7