Skip to main content

Aaj Tak24x7

विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन कर शिक्षार्थियों एवं भक्तगणों ने लिया माँ का आशीर्वाद।


सरस्वती पूजा के अवसर पर भजन कीर्तन आस्था के साथ सम्पन्न हुआ।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। नगर पंचायत एवं आसपास के क्षेत्र में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का विधि विधान से पूजा अर्चना विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर उल्लास पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। वार्ड 1 दुद्धी में विकास कुमार चन्द्रवंशी व मां गायत्री विद्यालय दुद्धी के प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार अग्रहरी द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। प्राथमिक विद्यालय दुद्धी द्वितीय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापक सहित आसपास भक्तगण ने भक्ति भाव से पूजा पाठ किया , सरस्वती शिक्षा निकेतन खजुरी में विद्यालय के प्रबंधक गोपाल प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय में पूजा पाठ छात्र-छात्राओं के बीच किया। साथ हीं विभिन्न विद्यालयों में विद्या की अधिठास्त्री देवी माँ सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए शिक्षार्थी छात्र-छात्राओं ने व्रत रहकर पूजा अर्चना माँ सरस्वती का किया। देर रात तक पूजा अर्चना उपरांत प्रसाद का भोग भक्तगणों ने लगाया। सनातन परंपरा के आस्था में सराबोर आसपास के सभी लोगों ने भक्ति भाव के बीच आरती पूजा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7