Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंगरौली पुलिस का “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 04-02-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय


 सोशल मीडिया की सुरक्षा, पहचान सुरक्षा व इंटरनेट गोपनीयता के बारे में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई

 समस्त थाना/चौकियों द्वारा स्कुलों, कॉलेज, आदि स्थानो पर सायबर सुरक्षा के कार्यक्रम आयोजित किये गये।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना महोदय के निर्देशानुसार, प्रदेशव्यापी “सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारंभ 01 फरवरी, 2025 से किया गया है। यह अभियान 11 फरवरी, 2025 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के चौथे दिन, 04 फरवरी 2025 को विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सोशल मीडिया सुरक्षा, पहचान सुरक्षा एवं इंटरनेट गोपनीयता से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साइबर अपराध से बचाव हेतु स्कूल, कॉलेज, शासकीय एवं गैर-शासकीय संस्थानों, मॉल आदि में क्विज प्रतियोगिताओं, वीडियो प्रदर्शन, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं एवं जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता किया गया।

थाना / चौकीयों द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम:

  1. थाना विंध्यनगर: – वी मार्ट मॉल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मॉल में उपस्थित लोगों एवं स्टाफ को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर अपराध में फंसने से बचने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिलाएं, पुरुष एवं स्टाफ ने भाग लिया। मॉल में साइबर अपराध से बचने संबंधी ऑडियो जानकारी भी प्रसारित की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
  2. थाना नवानगर: – DAV स्कूल, अमलोरी में “सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान” के तहत साइबर सुरक्षा से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
  3. थाना सरई चौकी निवास: – ग्लोरियस स्कूल, निवास में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में वीडियो फुटेज के माध्यम से जागरूक किया गया। इसके अलावा, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
  4. थाना मोरवा: – सी.एम. राईस स्कूल, चकरिया में बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
  5. महिला थाना: – शासकीय कन्या महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।
  6. थाना सरई: – शासकीय महाविद्यालय, सरई में “सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान” के तहत साइबर सुरक्षा से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सोशल मीडिया सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता दें, अनजान लिंक न खोलें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें एवं किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7