अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405
ग्वालियर क्राइम ब्रांच टीम की लुटेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
31 जनवरी की देर रात्रि को पोहा व्यापारी के साथ हुई लूट का हुआ खुलासा।
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने दो लुटेरे पकड़े, लूटी गई स्कूटी व रकम में से साढ़े बारह हजार रुपए भी हुए बरामद।
पूरी घटना में आठ आरोपियों के आए नाम सामने।
बीती 31 जनवरी को पोहा कारोबारी के साथ लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में हुई थी लूट, स्कूटी के साथ डिग्गी में रखे एक लाख 65 हज़ार रुपए लूटकर फरार हो गए थे आरोपी।
उक्त लूट के दोनों आरोपियों को पकड़ने में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी राजेश सिंह तोमर, उपनिरीक्षक राजीव सोलंकी व प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी की रही सराहनीय भूमिका।



