Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगम परिषद की बैठक 6 फरवरी दोपहर 3 बजे तक स्थगित


 
ग्वालियर दिनांक 05 फरवरी 2025- नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन सभापति श्री मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। परिषद में विधायक प्रतिनिधि श्री मदन लाल सोनी एवं नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती अंजली राजू पलैया का स्वागत फूल माला पहनाकर सदन के पार्षदगणों द्वारा किया गया।
निगम परिषद में आयोजित साधारण सम्मेलन की बैठक में बिंदु क्रमांक 01 आउटसोर्स मैन पॉवर उपलब्ध कराये जाने हेतु निविदा प्रकरण के संबंध में मेयर इन काउंसिल द्वारा पारित संकल्प क्रमांक 247 दिनांक 01.08.2024 पर पुनर्विचार किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने उक्त बिंदु पर बहुमत के आधार पर पुनर्विचार निरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिंदु क्रमांक 2 व 8 पर चर्चा जारी रहते परिषद 6 फरवरी 2025 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सूचना क्र./203/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7