Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना मोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थ गाँजे के हरे पेड़ों के साथ आरोपी गिरफ्तार

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 05-02-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

अपराध क्रमांक: 74/25 धारा: 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट

जप्त माल: 05 फीट के 03 नग हरे गांजे के पौधे, कीमत लगभग 5500 रुपये

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली श्री के के पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, थाना मोरवा पुलिस ने आज दिनांक 05-02-2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम ख़िरवा से एक व्यक्ति को गाँजे की खेती करते हुए पकड़ा है।

विवरण – थाना मोरवा पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ख़िरवा के एक व्यक्ति ने अपने घर के समीप स्थित सब्जी के खेत में गांजे के पेड़ लगा रखे हैं। सूचना पर मोरवा निरीक्षक श्री यू पी सिंह ने तत्पुकाल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की तस्दीक की। पुलिस टीम ने ग्राम ख़िरवा के केवल पहाड़ी क्षेत्र के कुआरी टोला में रोशन लाल विश्वकर्मा पिता बिरंचि लाल विश्वकर्मा, उम्र 56 वर्ष के घर के समीप स्थित सब्जी के खेत में गांजे के तीन लहलहाते पेड़ पाए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजे के पेड़ों को जप्त कर लिया और आरोपी रोशन लाल विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 74/25 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ए) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका – सउनि संजीत सिंह, संतोष सिंह, आर. कमलेश तिवारी, दशरथ, मंगलेश्वर एवं सर्वेश समेत सैनिक रामसिया विष्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7