Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगम निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405


ग्वालियर दिनांक 06 फरवरी 2025 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज गुरुवार को सिरोल क्षेत्र में बनाए जा रहे आवास योजना का निरीक्षण किया तथा अन्य स्थानों पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सबसे पहले शिरोल आवास योजना का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से आवास के निर्माण कार्य की प्रगति को जाना और शीघ्र आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया की इस योजना के अंतर्गत सिरोल में 696 आवास बनाए जा रहे हैं जिनकी शत प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। आवास निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। फिनिशिंग का कार्य चल रहा है जो की दिसंबर 2025 तक पूर्ण कंप्लीट कर लिया जाएगा।  
निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निर्देश दिए कि आवास निर्माण सामग्री एवं निर्माण इतना अच्छा हो कि लोगों का शासकीय योजनाओं में रुचि बड़े और किसी भी प्रकार की नागरिकों को दिक्कत ना हो। उन्होंने आवास क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, सीवर, पानी सभी की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री विजय राज, अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा, प्रभारी उपायुक्त डॉक्टर अतिबल सिंह यादव, सहायक सिटी प्लानर श्री महेंद्र अग्रवाल, भवन अधिकारी श्री पवन शर्मा, श्री आशीष राजपूत, क्षेत्राधिकारी सुश्री तनुजा वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त ने शिरोल स्थित मुरार नदी का अवलोकन किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से रोड साइड कैंपिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात बैजाताल बोट क्लब का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बैजाताल की पूरी स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए की 28 फरवरी तक बैजाताल की सफाई, रिपेयरिंग ,पुताई, लीकेज इत्यादि का कार्य पूर्ण करें तथा 7 मार्च से पानी भरना प्रारंभ करें और 10 मार्च तक बोटिंग प्रारंभ करने की स्थिति में लाएं। निरीक्षण में कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता, सहायक यंत्री श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नोडल अधिकारी श्री वीरेंद्र शाक्य, क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रगति गोस्वामी उपस्थित रहे।
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने शारदा विहार स्थित बावड़ी के सौंदर्यकरण का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्य पूरा कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता को निर्देश दिए की कहीं भी खाली प्लॉट अथवा रोड साइड कचरा ना दिखे और प्लॉट मालिक तथा जो भी कचरा डालता है उसकी मॉनिटरिंग कर जुर्माना लगाए।
शारदा विहार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता मित्र से भी चर्चा की तथा उनसे स्वच्छता के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी स्वच्छता मित्र जैकेट, ग्लव्स एवं मास्क आवश्यक रूप से लगा कर रखे, समय पर कार्य करें और अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि सभी स्वच्छता मित्र कार्य पर उपस्थित हो रहे हैं अथवा नहीं।
सूचना क्र./209/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7