Skip to main content

Aaj Tak24x7

आईजा के संस्थापक हार्दिक हुण्डिया को धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन


जैन मंदिर में शांतिधारा,अभिषेक,भक्तांबर के साथ मदन मोहन सरकार के दरबार में चढाया गया अमनिया
आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने गरीबो को वितरण किए गर्म कपडें व फल

सिरोंज। आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव देश के जैन समाज के वरिष्ठ नेता हार्दिक हुण्डिया का जन्मदिन सिरोंज में बडें ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर में पूजन,अभिषेक,शांति धारा,भक्तांबर पाठ का आयोजन किया गया। तो वही नगर के प्रसिद्ध देवा धी देव मदन मोहन सरकार के दरबार में श्री हुंडिया के जन्मदिन के मौके पर अमनिया चढाया गया। आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी द्वारा हार्दिक हुण्डिया के जन्मदिन के अवसर पर नगर की गरीब बस्तियों में पहुचकर गरीबो को गर्म कपडें व मिठाई,फल का वितरण कर श्री हुण्डिया का जन्मदिन बडें ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया के हम ह्रदय से अभारी है। उन्होने पूरे देश व प्रदेश के जैन पत्रकारो को एक प्लेटफार्म पर लाकर जो सम्मान दिलाया है उसके लिए सभी पत्रकार उनके आभारी है। क्योकि इससे पहले इन पत्रकारो को एक मंच पर कभी कोई लेकर नही आया जो कि हार्दिक हुण्डिया ने कर दिखाया। वही उन्होने कहा कि हार्दिक हुंडिया ने जो पूरे देश में जैन समाज को संगठित करने का बीडा उठाया है वह वास्तव में ही सराहनीय है और उन्हें इस कार्य में काफी सफलता भी मिली है। विगत दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश में जो घटना घटित हुई उक्त घटना में सबसे पहले श्री हुंडिया ने जैन समाज के परिवारो जनों के लिए मुआबजा की मांग की। साथ ही कई तीर्थ क्षेत्रो पर शराबबंदी,मांसाहार मुक्त कराने का जो संकल्प लिया है। वह वास्तव में सराहनीय है और यह गौरव का बात है।

फोटो क्रमांक 01

aajtak24x7
Author: aajtak24x7