Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में होगा बड़ा आयोजननर्मदेश्वर महादेव का पांच दिवसीय

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम मुकेश शुक्ला आज तक. 24 * 7
तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में 22 फरवरी से आरंभ होने जा रहा है श्री नर्वदेश्वर महादेव पर महा उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत होगी
कलश यात्रा के साथ

रिजवान विप्र गण करेंगे विधि संवत पूजन अर्चन
मां गायत्री धाम की मेजबानी में शिव की नगरी ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 26 फरवरी तक मनाया जाएगा। ओंकारेश्वर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में इन्दौर सहित अन्य शहरों के भक्त भी बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की शुरूआत भव्य कलश यात्रा से की जाएगी। जिसमें हजारों मातृशक्तियां अपने सिर पर कलश धारण करेंगी। महोत्सव में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

मां गायत्री धाम एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजक पुरूषोत्तम सैनी, संजय अग्रवाल ने बताया कि ओंकारेश्वर में नवनिर्मित मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव विराजित होंगे। पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा की सभी विधियां विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में मुख्य यजमान परिवार द्वारा संपन्न की जाएगी। ओंकारेश्वर में इसके लिए तैयारियां की जा रही है। कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक मातृशक्तियां शामिल होगी जो अपने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाएंगी। शनिवार 22 से 25 फरवरी तक पूजन की विधि संपन्न होगी एवं बुधवार 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर महादेव को नवनिर्मित मंदिर में विराजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम की कमान सुरज्ञान सैनी, पुनीत सैनी, सतीश सैनी, मनीष सैनी, शन्नी राज-रश्मि सैनी, रणजीत-श्वेता सैनी के हाथों में सौंपी गई है। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालु व भक्तों को नर्मदा मैय्या को स्वच्छ रखने का संकल्प भी इस दौरान दिलाया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7