
ग्वालियर दिनांक 07 फरवरी 2025-नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान एवं श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज दौलतगंज से पाटनकर बाजार तक अवैध कटआउट, बैनर, पोस्टर निकालने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही अवैध रूप से खडे हाथ ठेले वालों को हिदायत दी गई।
साथ ही ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में विभिन्न छत्रीयों एवं झूला सेक्टर पर सड़क पर लगे हाथ एवं फड़ वालो को हटाया जाकर हाथ ठेले फड़ की पोटली स्टैंड आदि सामान जप्त कर मेला प्राधिकरण कार्यालय में रखवाये गए। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं दल ग्रामीण उपस्थित रहा।
सूचना क्र./218/



