आज तक 24×7 सिंगरौली
थाना – विन्ध्यनगर जिला – सिंगरौली
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय। नाम आरोपी -* 1. मंजय पासवान पिता सुरेश पासवान उम्र 29 वर्ष निवासी भोजपुर थाना नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड, हाल पता नागेन्द्र सिंह का किराये का मकान नवजीवन बिहार सेक्टर 2 थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगिरौली (म.प्र.)
2. विजय यादव महतो पिता प्रसाद महतो उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम लोगा थाना बटीहा जिला गढ़वा झारखंड हाल पता हीरालाल साहू का किराये का मकान नवजीवन बिहार सेक्टर-2 थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली
घटना का विवरण – दिनांक 07.02.2025 को आवेदक प्रदीप सिंह गोंड़ पिता भगवान सिंह गोंड़ निवासी बकरिहवा थाना बीजपुर जिला सोनभद्र उ.प्र. का थाना विन्ध्यनगर में रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.02.2025 को एनटीपीसी लेबर गेट के सामने आटो का इंतजार कर रहा था । शक्तीनगर से एक बिना नम्बर का आटो आया जो बैढ़न जाना बताया आवेदक आटो में बैठा और 20 रुपये किराया देने लगा तभी आटो चालक व आटो में बैठा अन्य व्यक्ति आवेदक से शराब पीने के लिये 500 रुपये मागने लगा, आवेदक द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई । आवेदक आटो धीमा होने पर छुड़ाकर भाग गया और विन्ध्यनगर आटो स्टैण्ड पर आटो व आटो चालक के बारे में पता कर थाना आकर रिपोर्ट किया । आवेदक की रिपोर्ट पर उपरोक्त आरोपीगण के विरुद्ध थाना विन्ध्यनगर में अपराध धारा 119(1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया और थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी द्वारा तत्काल एक टीम बनाकर आरोपियों की तलाश हेतु भेजी गई व आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड पर पेश किया गया है ।



