Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक’’ अभियान*

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

ग्वालियर पुलिस ने ‘‘सेफ क्लिक’’ अभियान के तहत आमजन व छात्र-छात्राओं से संवाद कर सायबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
ग्वालियर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के दौरान आज सातवें दिन स्कूलों-कॉलेज व कोचिंग संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर साइबर सुरक्षा पर चित्रकला प्रतियोगिता, कार्यशालाएं आयोजित की गई।
जिले के समस्त थाना क्षेत्र में आमजन एवं स्कूल व कॉलेज के स्टूडेंट तथा महिलाओं को साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किये जाकर जागरूक किया गया।

ग्वालियर। 07.02.2025 पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 01.02.2025 से 11 दिवसीय सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘‘सेफ क्लिक’’ आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के अनुक्रम में आज सातवें दिन पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के प्रमुख स्कूलों, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सार्वजनिक स्थानों पर साइबर सुरक्षा पर क्विज़, चित्रकला प्रतियोगिता, सायबर रथ द्वारा जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये गये।

साइबर जागरूकता अभियान के सातवें दिन आज दिनांक 07.02.2025 को थाना जनकगंज क्षेत्र में स्थित माधव कॉलेज लश्कर में लॉ के छात्र-छात्राओं को अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान द्वारा डिजिटल अरेस्ट, एटीएम फ्रॉड, निजी डेटा सुरक्षा, सोशल मीडिया, मेट्रिमोनियल साइट पर मिले अंजान व्यक्तियों से सावधानी, सोशल मीडिया प्राइवेसी प्रोटेक्शन आदि सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी एवं संवाद के पश्चात क्विज के जरिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी जनकगंज विपेन्द्र सिंह चौहान एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षणगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पुलिस अधिकारियों ने संवाद करते हुए इंटरनेट का उपयोग सावधानीपूर्वक किये जाने, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना पासवर्ड, ओटीपी, आधार नम्बर किसी के साथ शेयर न करने एवं अपनी पहचान गोपनीय बनाये रखने साथ ही इंटरनेट उपयोग की सुरक्षित प्रथाओं, सायबर सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं को को डिजीटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नही है और न ही कानूनन किसी से व्हाट्सएप या फोन के माध्यम से पुलिस कोई पूछताछ करती है, यह सब धोखाधड़ी और सायबर अपराध होता है।

आज टेकनपुर थाना डबरा सिटी में विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल के बच्चों को साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराया गया एवं एक क्विज का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम मेें स्कूली बच्चे को मोबाइल के दुरुपयोग तथा साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, पॉलिसी फ्रॉड, गेम फ्रॉड के संबंध में अवगत कराया गया तथा समझाया गया कि आप सभी ऐसे फ्रॉडों से सावधान रहें और अपने परिचितों को भी इस संबंध में जागरूक करें।

आज ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्वालियर जिले में साइबर सुरक्षा पर चित्रकला प्रतियोगिता, कार्यशालाएं आयोजित कर स्कूली बच्चों, आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा टिप्स दिए एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय विशेष सावधानी रखने हेतु आगाह किया गया। साथ ही अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल, लिंक, संदेश पर जांच करने के पश्चात ही विश्वास करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किये गये और उन्हे बताया गया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। शहर के विभिन्न थानों में ग्वालियर पुलिस के साइबर जागरूकता रथ द्वारा भी आमजन को जागरूक किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7