Skip to main content

Aaj Tak24x7

छात्रों को मिलेगी गुणवत्ता एवं सर्व सुविधा युक्त शिक्षा : विश्वामित्र

आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली ( देवसर ) देवसर क्षेत्र में आदिवासी अजजा एवं गरीब वर्ग के छात्रों को सर्व सुविधा युक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं वही छात्रावास निर्माण में अजजा वर्ग के बच्चों को शहरों एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों की तरह सुविधाएं उपलब्ध होगी। उक्त आशय के विचार मुख्य अतिथि विश्वामित पाठक विधायक ने 4 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित 50 सीटर सीनियर बालक छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किया । विधानसभा क्षेत्र सिहावल के अंतर्गत देवसर में 50 सीटर सीनियर बालक छात्रावास के नवनिर्मित भवन का पूजा अर्चना , मंत्रोच्चारण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा फीता काटकर लोकर्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रणव पाठक जनपद अध्यक्ष ने उद्बोधन में देवसर की सर्व सुविधा एवं गुणवत्ता पूर्ण भवन की उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक विश्वामित पाठक जी का प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक देवसर क्षेत्र में सर्वांगी विकास के लिए हमेशा सजक एवं सक्रिय रहते हैं। पूर्व में विधानसभा सिवाल का नेतृत्व गलत हाथों में होने के कारण पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र के कोई विकास कार्य नहीं हुआ है वर्तमान में क्षेत्र का नेतृत्व सही हाथों में होने के कारण विधानसभा के सभी क्षेत्रों में विकास का निरंतर हो रहा है। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में गुणवत्ता युक्त एवं समय सीमा में सीनियर छात्रावास के भवन निर्माण का कार्य के लिए आदिवासी विभाग एवं कार्य एजेंसी की प्रशंसा की कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत के सीईओ संजीव तिवारी तहसीलदार नागेश पनिका उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य लाल सिंह कन्या विद्यालय के प्राचार्य कमलेद् द्विवेदी मॉडल विद्यालय के प्राचार्य गुप्ता जी छात्रावास के अधीक्षक एवं प्रशांत शुक्ला बबलू द्विवेदी ददा बैस पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी युवा समाजसेवी प्रशांत शुक्ला सौरभ द्विवेदी अभिनव चतुर्वेदी छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7