*लोकेशन तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्य प्रदेश


ढीमरखेड़ा तहसील ढीमरखेड़ा जनपद के मंगल भवन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 43 कन्याएं सूत्र में बंधी
सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100 से कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं
दिव्यागजन शक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ विवाहित कार्यक्रम में 43 कन्याएं सूत्र में बंधी वैदिक मंत्रोचार और खुशनुमा वातावरण “में मंगल गान और शंख ध्वनि के बीच 43 दायित्व जीवन में प्रवेश किया जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों परजानो और अधिकारियों ने 43 जोड़ो को खुशी और हर्षोल्लास की वातावरण में शोभाशीष प्रदान किया और आपको बता दें कि सुबह से ही वैवाहिक सम्मेलन में वर वधु के परिजनों का आना-जाना शुरू हो गया तथा दोपहर में ढोल नगाड़े एवं डीजे आतिशबाजी के साथ बारात की अगवानी जनप्रतिनिधि और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता संतोष दुबे और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पारस पटेल और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ यजुबेंद्र कोरी एवं उपस्थित जनपद जनप्रतिनिधियों परिजनो व रिश्तेदारों एवं नागरिकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ की गई उल्लेख है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कन्याओं को 49000 रुपया
की राशि अकाउंट पेई चेक के माध्यम से प्रदान किया जाने का प्रावधान है जनपद सदस्य श्रीमती ज्योति दीपू बैरागी द्वारा वधुओं को चूड़ी एवं श्रृंगार भेट की गई
इनकी रही मौजूदगी
सामूहिक विवाहित सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे
ढीमरखेड़ा जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पारस पटेल जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया
जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया सिंह एस डी एम श्रीमती विकी सिंहमारे ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत सीईओ श्री यजुबेंद्र कोरी
भाजपा मंडल सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी पान उमरिया मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक जनपद सदस्य श्रीमती ज्योति दीपू बैरागी जनपद सदस्य माधुरी रवि अवस्थी अटल बिहारी वाजपेई महेंद्र कुमार कोरी श्रीकांत पटेल गणेश दत्त गौतम श्रीमती लक्ष्मीबाई निरंजन प्रसाद खटीक श्रीमती अर्चना राजभर श्रीमती सरस्वती साहू संतोष पाठक पारस पटेल सुलभ त्रिपाठी धनु कुमार पटेल जितेंद्र सिंह राहुल दुबे खमरिया बागरी सरपंच अनिल बागरी एवं समस्त पत्रकार बंधुओ की उपस्थिति रही एवं केशव परोहा जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
रिपोर्टर सत्येंद्र बर्मन



