आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
बभनी सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के अंर्तगत यू0पी0 छत्तीसगढ़ बॉर्डर के समीप दरनखाड़ गांव में रविवार की सुबह अंबिकापुर वाराणसी मार्ग पर बोलरो और बड़ी वाहन ट्रेलर में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें इस हादसे में महाकुंभ स्नान कर प्रयागराज से वापिस लौट रहे बोलरो सवार दंपति सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तो वहीं तीन मासूम बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि यह घटना 9 फरवरी रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे का बताया गया है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना होने के बाद आस पास के क्षेत्रों में भगदड़ मच गई। जिन्हें भी इस घटना की भनक लगी ओ घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े इस हादसे की वजह से लगभग आधी घंटा आवागमन प्रभावित हुआ। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को पहले अस्पताल भेजा फिर मृतकों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी दुद्धी भेज दिया। वहीं दूसरी ओर घायलों को प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । बता दें कि इस सड़क हादसे में बोलेरो सवार लक्ष्मी बाई पत्नी रामकुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर रायगढ़ छत्तीसगढ़, अनिल प्रधान उम्र करीब 37 वर्ष निवासी केसापाली पुसौर, ठाकुर राम यादव उम्र करीब 58 वर्ष निवासी मानिकपुर थाना सरैया सारंग छत्तीसगढ़ और इनकी पत्नी रुकमणी देवी उम्र करीब 56 वर्ष इन सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें घायल हुए अभिषेक यादव 6 वर्ष, अहान यादव 4 वर्ष, हर्षित यादव 3 वर्ष योगी लाल 36 वर्ष, सुलेंदरी देवी 32 वर्ष, तथा दो अन्य की नाम अज्ञात है। जो इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



