
गोष्ठी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन चरित एवं समाज में महिलाओ एवं बालिकाओ के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइंस,टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग, और मैथेमेटिक्स, के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अविस्मरणीय रहा है। आज का दिन पूरी दुनिया को stem के क्षेत्र में लैंगिक समानता की याद दिलाता है। आज हम सबको समाज में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जाने वाले योगदान के लिए उन्हें सम्मान देने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर सतवीर सिंह, अशोक कुमार, जयवीर सिंह, महेश सिंह, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, मानचंद सैनी, सोमपाल सैनी, अमरपाल, जयवीर आदि उपस्थित रहे।….सवाददाता…..आज तक 24×7????…..मुशीर खान….उत्तर प्रदेश



