श्रीमान डीजीपी महोदय भोपाल म.प्र. द्वारा इंटरनेट सेफ क्लीक अभियान को आमजन तक पहुंचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एनएच बाथम को निर्देशित किया गया था जिसके अंतर्गत बस स्टैण्ड कन्नौद पर डंपर, बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा चालको तथा स्थानीय बस एजेंटो व हेल्परो की चौपाल ली जाकर उन्हें डीजीपी महोदय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इंटरनेट के उपयोग तथा सोशल एप पर सायबर फ्रॉड तथा सायबर अपराधों की जानकारी दी गई तथा इंटरनेट उपयोगकर्ता मोबाईल होल्डर को सायबर फ्रॉड, सायबर अपराधों से बचने के उपाय बताये गये, तथा बताया गया कि किसी के साथ यदि सायबर फ्रॉड या अपराध होता है, तो पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा प्रत्येक थाने में प्रशिक्षण उपरांत नियुक्त किये गये सायबर मित्र आरक्षक 963 निकेतन परमार मो न 8236867789, आर 634 रविराज चौहान मो.न. 9926646928 से सपर्क कर निर्धारित फार्म भरकर चाही गई जानकारी भरकर ठगी गई राशि होल्ट करवाना है। सायबर फाट सबधी उक्त जन चौपाल में निरीक्षक तहजीब काजी, सउनि मोहनलाल पवार, प्रआर 599 दीपक अग्निहोत्री, सायबर मित्र आरक्षक निकेतन, व रविराज, आरक्षक बालकृष्ण छापे, आर देवेन्द्र ठाकुर द्वारा जानकारी दी गई।



