Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिक्षको के वेतन और मानदेय के 122 लाख करीबियो के खातो मे डालेकलेक्टर के आदेश के दो माह बाद भी प्रकरण दर्ज नहीविधायक प्रताप ग्रेवाल ने विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की

लोकेशन सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर द्वारा वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक 122़ लाख के संदिग्ध भुगतान की हेराफेरी कर दी। इन्होने करीब 122 लाख से अधिक की राशि अपने रिश्तेदारो और खुद के खाते मे ट्रांसफर की गई। जिसमे गरीब बच्चो की छात्रवृत्ति भी शामिल है। धार कलेक्टर द्वारा दिनांक 9 दिसंबर 2024 को आदेश क्रमांक 2032/2024 जारी कर सभी दोषी अधिकारियो/कर्मचारियो एवं हेरोफेरी की राशि प्राप्त करने वालो पर एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश दो माह पूर्व दिए थे लेकिन जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त धार द्वारा शासन की राशि मे हेराफेरी करने वाले दोषी अधिकारी/कर्मचारी को बचाने के उद्ेश्य से अभी तक एफ.आई.आर. नही करवाई गई है।
शासन की राशि मे हेरोफेरी कर अपने रिश्तेदारो के खातो मे राशि ट्रांसफर करने के अति गंभीर मामले मे दो माह बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सोमवार को जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के गंभीर मामले मे शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की है।
जांच रिपोर्ट मे यह पाया गया कि राशि 11746395/- रूपये मे से राशि 6216354/- रूपये का भुगतान अपने रिश्तेदारो के खातो मे होना पाया गया है जो कि शासकीय निधी को पहुचाई गई हानि को दर्शाता है साथ ही कर्मचारियो/अधिकारियो को गृह भाडा भत्ता राशि 537476/- रूपये मे से राशि 524918/- रूपये नियमो से अधिक भुगतान हुआ है। यह गंभीर अनियमितता की श्रेणी मे आता है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र मे भी प्रश्न लगाकर विभाग का ध्यान आकर्षित करवाया था। जिला कलेक्टर धार के आदेश के बावजूद कार्यवाही नही करने से दोषी अधिकारी/कर्मचारी इसका लाभ उठाकर दस्तावेज में हेरफेरी कर गैर कानुनी कार्य कर रहे है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7