ग्वालियर 13 फरवरी :- मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर ने आज प्रातः 8:00 बजे के लगभग सी पी कॉलोनी मुरार ग्वालियर से अपराधियों द्वारा मुरार के व्यवसायी राहुल गुप्ता के नाबालिक पुत्र शिवाय गुप्ता के अपहरण की घटना कि जानकारी मिलते हि उन्होने पीड़ित परिवार बच्चे के पिता से भोपाल से मोबाइल फोन पर चर्चा की और संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली उन्होंने बच्चें के पिता राहुल गुप्ता को आश्वस्त किया की जिला पुलिस प्रशासन इस संबंध में समुचित कार्रवाई करेगा उन्होंने संपूर्ण परिवार को अस्वस्थ किया कि मैं उनके साथ हूं ।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर ने अपहरण की घटना की जानकारी लेने के बाद भोपाल से ही पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह यादव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से अपहरण की घटना को लेकर चिंता जाहिर करते हुए नाबालिक शिवाय गुप्ता की सकुशल रिहाई के प्रयास करने के निर्देश दिए । भवदीय अमरीश शर्मा पुर्व जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण



