
तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में राष्ट्र सेवी संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सी आर पी एफ जवानों से भरे वाहन पर हुए कायराना आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए थे। पूरा देश भारत माता के सभी वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ता भी शहीदों के बलिदान को शत शत नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही मांग करते हैं कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं जिससे आतंकवादी हमले में लगातार हो रही जवानों की शहादत पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर डा रुमाल सिंह, महेंद्र सिंह सैनी, आशाराम पाल, होशियार सिंह, करन सिंह, साहब सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंवरपाल सिंह, वीर सिंह, रोहित सिंह, दुर्गा सिंह, रघुवीर सिंह, देवराज, चेतन सिंह, रूपचंद चौहान, दीपक राजपूत, भारत सिंह, महिपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।…
रिपोर्टर……… आज तक 24×7????…..मुशीर खान…… उत्तर प्रदेश



