लाभार्थी सहरिया परिवार को कराया गृह प्रवेश, भोजन भी किया
अन्य योजनाओं में भी हितग्राहियों को किया लाभ का वितरण
श्योपुर- प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम पनवाडा में पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनुसूचित जनजाति के उत्थान तथा उनकी बुनियादी सुविधाओं में ओर अधिक बढोत्तरी के लिए 24 हजार करोड ़रूपये की पीएम जनमन योजना शुरू की है, जिसका लाभ आदिवासी हितग्राहियों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि इसके तहत जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आवास, पेयजल, बिजली, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में सुविधाएं विकसित की जा रही है।
आदिवासी ग्राम पनवाडा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, क्षेत्रीय विधायक श्री मुकेश मल्होत्रा, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई आदिवासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, श्री महेश भारद्वाज, श्री हरिओम भूषण, श्री बाबू सिंह यादव, श्री राजू पाठक, श्री प्रहलाद सिंह सिकरवार, पनवाडा के सरपंच श्री रामअवतार आदिवासी आदि जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके अलावा डीआईजी चंबल श्री कुमार सौरभ, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन, डीएफओ सामान्य श्री केएस रंधा, एसडीएम श्री बीएस श्रीवास्तव, सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आदिवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूक रहें, अपने बच्चों को स्कूल पढने के लिए जरूर भेजे। उन्होने कहा कि बालिकाओं को पढाये जिससे वे भी अपने बच्चों को पढाने के प्रति जागरूक बनें। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कराहल में एकलव्य आवासीय विद्यालय एक बहुत बडा शिक्षा संकुल है, उन्हें खुशी है कि इसमें आदिवासी समुदाय के बच्चें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे है। शिक्षा से ही पीढीयो में सुधार संभव है, शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर अपने बच्चों को पढाने के लिए संकल्पित रहें।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर एनआरएलएम अतंर्गत संचालित स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित एवं निर्मित उत्पादो की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं लखपति दीदीयों से चर्चा की गई। इसके साथ ही सहरिया महिला लद्यु वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी एवं फॉरेस्ट विभाग अंतर्गत पीएम वनधन केन्द्र कराहल द्वारा जडी बुटियों के संग्रहण कार्य पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। इसके पूर्व कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि पनवाडा में पीएम जनमन योजना के तहत 148 आवास स्वीकृत किये गये है, जिनका निर्माण संबंधित हितग्राहियों द्वारा किया जा रहा है। आवास योजना के तहत दो लाख रूपये की राशि के साथ ही मनरेगा अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी के रूप में 21 हजार 243 रूपये की राशि भी प्रदान की जा रही है तथा सभी आवासो में शौचालय भी बनाये जा रहे है, जिसके लिए अलग से राशि दी जा रही है। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल श्री पटेल को श्योपुर की प्रसिद्ध काष्ठकला आधारित लकडी का रथ स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री गिर्राज पालीवाल ने किया।
पीएम जनमन आवास हितग्राहियों को चाबी भेंटकर गृह प्रवेश कराया
महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी भेंटकर गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान उन्होंने श्रीमती मीना आदिवासी, श्री दानू आदिवासी, श्री बाबूलाल आदिवासी, श्री लवकुश आदिवासी एवं श्री पाच्या आदिवासी को आवास की चाबी भेंट की।
इसके अलावा पशुपालन विभाग अंतर्गत 5 हितग्राहियों श्री सियाराम आदिवासी, श्री बृजलाल आदिवासी, श्री जगमोहन आदिवासी, श्री रामराज आदिवासी, श्री परशु आदिवासी को एक-एक लाख रूपये राशि के पशुपालन केसीसी प्रदान किये गये। राजस्व विभाग अतंर्गत श्री राजू आदिवासी, श्री लालाराम आदिवासी, श्री रामअवतार आदिवासी, श्री रामधन आदिवासी एवं कमल सिंह आदिवासी को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये।
पीएम जनमन योजना में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत श्रीमती बंसती आदिवासी, श्रीमती सीमा आदिवासी, श्री रामस्वरूप आदिवासी, श्री द्रोपदी आदिवासी एवं श्री शेषराम आदिवासी को आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान किया गया।
समूहो की महिलाओं को सौपा 7 करोड 37 लाख का सीसीएल राशि का चैक
महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम के दौरान एनआरएलएम अंतर्गत संचालित 339 स्वसहायता समूहों को विभिन्न प्रकार की आजीविका मूलक गतिविधियों के संचालन के लिए संयुक्त रूप से 7 करोड 37 लाख रूपये की सीसीएल राशि का चैक सौपा गया। समूहों की ओर से श्रीमती ज्योति आदिवासी, श्रीमती एशा आदिवासी, श्रीमती अशर्फी आदिवासी एवं श्रीमती चमेली आदिवासी ने यह चैक प्राप्त किया।
गृह प्रवेश कराया और सहरिया परिवार के यहां भोजन किया
महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम पनवाडा में पीएम जनमन आवास की लाभार्थी श्रीमती मीना आदिवासी पत्नि श्री मलखान आदिवासी को नव निर्मित आवास में फीता काटकर गृह प्रवेश कराया तथा उक्त सहरिया परिवार के यहां भोजन ग्रहण किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा लाभार्थी महिला के परिजनो से चर्चा की गई तथा नये आवास के लिए शुभकामनाएं दी गई।
रामस्वरूप गुर्जर आज तक 24×7न्यूज़ ब्यूरो चीफ श्योपुर



