Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्रामीणों ने झारोखुर्द के कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सैकड़ो ग्रामीणों ने गल्ला वितरण में धांधली का लगाया आरोप

ग्राम प्रधान ने कोटेदार बदलने की उठाई मांग।

आज तक 24×7 न्यूज़ ,सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी|तहसील क्षेत्र के अंतर्गत झारोखुर्द गाँव मे गल्ला वितरण में धांधली का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया | ग्रामीणों का आरोप है कि झारोखुर्द गांव का कोटेदार फरवरी माह के राशन का वितरण 17 फरवरी की तारीख आ जाने पर भी वितरण शुरू नही किया है|जबकि कोटेदार द्वारा अपने घर बुलाकर कार्डधारकों का अंगूठा भी लगवा लिया है और गल्ला देने में आज ,कल परसों कर ग्रामीणों को दौड़ा रहा है ,ग्रामीणों द्वारा गल्ला मांगने पर गाली गलौज के साथ धमकी भी दे रहा है|इससे आजिज आकर झारोखुर्द के गल्ला लेने आये ग्रामीणों ने कोटा दुकान के जमकर प्रदर्शन किया और उक्त कोटेदार के खिलाफ जांच करवा कर कार्रवाई की मांग की|इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पनिका ने जब सप्लाई इंस्पेक्टर परवेज खां से बात की तो उन्होंने उक्त कोटेदार का दुकान निरस्त करते हुए पास के अन्य गल्ला दुकान से कार्डो को अटैच करने की बात कही है | इस मौके पर कार्डधारक अमृतलाल,राहुल ,सेराज कुमार ,राम बनवारी,विश्वनाथ ,विश्वनाथ ,राजेन्द्र प्रसाद ,रामप्रसाद ,सुरेश कुमार ,लालबाबू ,वासुदेव ,कश्मीरा ,सुशील कुमार ,सत्यनारायण ,हुकुमचंद ,आरती ,कलावती ,शीला ,उर्मिला ,सोनी ,रीना ,सरिता देवी के साथ कई दर्जन कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ हुंकार भरी|

aajtak24x7
Author: aajtak24x7