Skip to main content

Aaj Tak24x7

उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा केंद्र मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला में 32 नवसाक्षर हुये शामिल,शिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर किया स्वागत

जयराज चौधरी की रिपोर्ट

जबलपुर: उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा केंद्र मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला में 32 नवसाक्षर हुये शामिल । प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोशुवा ने बताया कि केन्द्र शासन के शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा का आयोजन रविवार 16 फरवरी को मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला में परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया जिसमें बरेला नगर से 32 नवसाक्षरों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा दी जिसमें क्षेत्रीय पार्षद ममता बर्मन आयु 61वर्ष, श्रीमती पंचवटी बाई आयु 71 वर्ष एवं अन्य सभी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनका स्वागत शाला प्राचार्या श्रीमती ई.एस.जोसवा ने फूलमालाएं पहनाकर किया साथ ही उन्होंने बताया कि जबलपुर जिले के 1 हजार 508 परीक्षा केन्द्रों में किया गया। परीक्षा में जिले के 35 हजार से अधिक नवसाक्षर ने परीक्षा दी । परीक्षा के दरमियान जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजनी सेलट ने शासकीय माध्यमिक शाला सालीवाडा, शासकीय माध्यमिक शाला बन्दरकोला, माध्यमिक शाला बरगीनगर, मानकुंवारी हंसा बरेला, प्राथमिक शाला कल्याणपुर, पडरिया कुण्डम स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में परीक्षा सुचारू रुप से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला शाला संचालक समिति सचिव एस मसीह शाला अध्यक्ष वैभव जोसवा ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां देकर उत्साहवर्धन किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7