Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना जैतहरी पुलिस ने अवैध रेत उत्खन्न के विरुद्ध की कार्यावही

दिनांक 17.02.2025

विवरण – आज दिनांक 17.02.25 मुखबिर सूचना मिली की हंसीया नाला ग्राम अंजनी मे एक ट्रेक्टर का चालक नदी के अन्दर ट्रेक्टर खडा करके म.प्र.शासन का रेता चोरी करके लोड कर रहे है और लेकर निकलने वाला है तब मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे थाना जैतहरी पुलिस के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर टीम बनाकर उपरोक्त स्थान पर रेड कार्यवाही किया तो हंसीया नाला ग्राम अंजनी मे पुलिस को दूर से ही आते देख चालक / मालिक जंगल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तब म.प्र.शासन का रेता चोरी करके उक्त ट्रेक्टर ट्राली मे करीब 02 घन मीटर रेता लोड था मौके से न्यू हालैंड ट्रेक्टर माडल 3230 जो बिना नम्बर का है जिसका इंजन नम्बर S325M35133 एवं चेचिस नम्बर NHN32300ZNC5964 को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र क्रमशः 68/25 धारा 303(2) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम पंजीबद्ध किया गया है ।
*उक्त कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोती उर्र रहमान के निर्देशन मे एंव अति0पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के उपनिरी0 विपुल शुक्ला , सउनि रविशंकर गुप्ता,सउनि मणिराज सिंह , चा0 प्रआर0 165 संतोष जयसवाल सिंह , आर 475 मदन लाल पाटिल की सराहनीय भूमिका रही

दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7