कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर मप्र
क्र /मीडिया/क्यू-1/2025 जबलपुर दिनांक- 18 फरवरी 2025 *प्रेस विज्ञप्ति*
18 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक एक माह चलेगा
दस्तक अभियान द्वितीय चरण का आयोजन दिनांक 18 फरवरी से 18 मार्च 2025 के मध्य समस्त जबलपुर जिले में किया जाएगा। आज दिनांक 18 फरवरी 2025 को दस्तक अभियान का जिला स्तरीय विधिवत शुभारंभ रानी दुर्गावती चिकित्सालय एल्गिन में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं संभाग जबलपुर डॉ संजय मिश्रा के द्वारा बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा निम्न सेवाऐं सुनिश्चित की जायेंगी जिसमें 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों का विटामिन-ए अनुपूरण, 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हांकित एनीमिक बच्चों की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर द्वारा फालोअप जांच एवं प्रबंधन किया जाएगा। उक्त अभियान में जिले के लक्षित बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी तथा प्रथम चरण में चिन्हित एनीमिक बच्चों का डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के द्वारा एनीमिया की जांच फॉलोअप किया जायेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता ने बताया कि जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी स्वास्थ्य केंन्द्रो में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मंगलवार एवं शुक्रवार को बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी एवं मॉपअप दिवस ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अतिरिक्त दो दिवस में छूटे हुए बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी तथा चिन्हित बच्चों का हीमोग्लोबिनोमीटर से एनीमिया की जांच की जायेगी। दस्तक अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग व महिला बाल विकास पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। ताकी जिले के शहरी हो या ग्रामीणों सुदुर अंचल में घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जा रहा है। लक्ष्य है कि इस अभियान से एक भी बच्चा छुटने न पाये।
जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षिका डॉ नीता पाराशर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ममता गुप्ता, आरएमओ डॉ तुषार गुप्ता, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, डीपीएम विजय पाण्डेय, संभागीय समन्वयक निहार दीवान, यूएनडीपी पीओ अतुल करकरे, संभागीय सलाहकार योगेश सराठे, यूनिसेफ संभागीय समन्वयक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, पोषण सलाहकार श्रीमती अंजलि दीवान एवं रविशंकर कोष्टा उपस्थित रहे। *अजय कुरील* *जिला मीडिया अधिकारी जबलपुर*
प्रतिलिपि- उपसंचालक महोदय सूचना एवं प्रसारण विभाग शहीद स्मारक भवन, गोल बाजार जबलपुर की ओर प्रकाशनार्थ सादर प्रेषित।



