अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405
ग्वालियर दिनांक 18 फरवरी 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने महाराज बाड़ा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा मिलने पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ वहां पर श्रमदान कर कचरा साफ किया , साथ ही सफाई मित्रों से चर्चा कर उनकी परेशानियों को जाना। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मुनीश सिंह सिकरवार, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने महाराज बाड़ा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा मिला नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों से कचरा साफ नहीं करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया गया कि करंट आने के डर से यहां पर सफाई नहीं की जाती है । नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने अपने हाथों से कचरे को साफ किया और सफाई मित्रों को हिदायत दी की वह झाड़ू की मदद से सफाई करें। जिससे करंट का खतरा भी नहीं रहे और सफाई भी हो जाए। इसके बाद सराफा बाजार में निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर थोड़ा कचरा मिला इसे लेकर नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। वही डोर टू डोर वाहन का ढक्कन खुला हुआ था इसमें से कचरा सड़क पर फैल रहा था। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वाहन चालक को कड़ी फटकार लगाई और ढक्कन को बंद रखने की हिदायत दी। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ कर उन्हें एबीसी सेंटर में नसबंदी के लिए भेजा।
सूचना क्र./261/



