Skip to main content

Aaj Tak24x7

रोजगार के नाम पर युवाओं को झुनझुना पकड़ा रही सरकार प्रज्ञान चतुर्वेदी

आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली, देवसर)

यूथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष प्रज्ञान चतुर्वेदी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं किसान एवं मध्यम वर्ग के परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पूरी जमा पूंजी खर्च कर देते है तो वही शिक्षा हासिल करके युवा आज रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं तो वहीं पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाने वाली भर्ती कम पदों के लिए आयोजित हो रही है जबकि वर्तमान समय में कर्मचारियों अधिकारियों की कमी है अगर बात की जाए एमपीपीएससी की तो वर्ष 2019 में 571 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी तो वही लगातार हर वर्ष पदों की संख्या कम होती गई जबकि इस वर्ष 2025 में महज 158 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई है जबकि इंदौर में पद वृद्धि के लिए धरने पर बैठे छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पदों की वृद्धि होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ वर्तमान सरकार युवाओं को सिर्फ आश्वासन देने एवं सरकारी नौकरी के नाम पर झुनझुना पकडाने का कार्य कर रही है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7