Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाइक के धक्के से वृद्ध हुआ घायल, रेफर।

आज तक 24×7 न्यूज़, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे बाइक के धक्के से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मटुकधारी पुत्र स्व भगत उम्र करीब 82 वर्ष निवासी धनौरा बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7