Skip to main content

Aaj Tak24x7

सातवें दिन भी अखिल भारतीय किसान संगठन का अनिश्चित कालीन धरना जारी

चितरंगी/विनोद विश्वकर्मा की रिपोर्ट

खबर तहसील मुख्यालय चितरंगी से है जहाँ तहसील कार्यालय चितरंगी के सामने 11फरवरी 2025 से अखिल भारतीय किसान संघ जिला इकाई सिंगरौली के तत्वावधान में अखिल भारतीय किसान संगठन द्वारा क्षेत्रीय किसानों,मजदूरों की उपस्थिति में खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती ठंड में 24 घंटे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी अनवरत रूप से जारी है,कमाल की बात तो यह है कि उक्त संगठन के द्वारा 5 फरवरी 2025 को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर धरना प्रदर्शन का जिक्र भी किया गया था।परंतु उपखंड प्रशासन कार्यालय के सामने अपने समस्या से किसान जूझ रहे हैं,जो यह दर्शाता है कि लोकतंत्र एक दिखावा है जहाँ गरीबों की सुनने वाला कोई नही है,यहाँ तक की आज तक कोई जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी उक्त स्थल पर पहुंचने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जो जिम्मेदारी अधिकारी पहुंचे भी है तो उनके आश्वासन और निर्णय से आंदोलन कारी संतुष्ट नहीं है,
संयुक्त किसान मोर्चा जिला इकाई सिंगरौली के संयोजक जागेश्वर पाल के साथ में किसानों ने ठाना है कि ज़ब तक ज्ञापन की मांगों को शासन-प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो अपनी आवाज को प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाने हेतु, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।इस दौरान क्षेत्र के किसान मजदूर एवं अन्य क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।अब देखने वाली बात यह होगी की क्या शासन-प्रशासन के द्वारा कुछ सुनवाई हो पाती है या ऐसे ही अनसुनी का सिलसिला जारी रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7