Skip to main content

Aaj Tak24x7

जहरीले सांप ने नेत्र विहीन महिला के हाथ में काटने से हुई मौत

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में एक दुःखद घटना सामने आई है जहां नेत्र विहीन महिला को जहरीला सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गईं। घटना उस समय घटित हुई जब घर में मुर्गी सांप का निवाला बनने के दौरान तेज़ी से फड़फड़ा रही थी। आवाज सुनकर महिला मुर्गे को पकड़ने गईं दुर्भाग्य से महिला को भी सांप ने हाथ में काट लिया। घटना के बाद अंध विश्वास में डूबे ग्रामीणों ने महिला को झाड़ फूंक करने लगे हालत बिगड़ने के बाद उसे सीएचसी चोपन ले जाया गया जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं। मिली जानकारी के अनुसार मृतका लालती (45) पत्नी लालता भारती निवासी सिंदुरिया की रहने वाली थी। मृतिका का पति भी दोनों पैर से दिव्यांग है। दोपहर में थाना चोपन को मृत्यु होने के बाद घटना की सूचना दी गईं। सूचना मिलते ही थाना चोपन प्रभारी पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7