स्लग
अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरिया खादर गांव में युवाओं के बीच स्टंट बाजी’ यानी ट्रैक्टर स्टंट का खतरनाक खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम सख्ती और कार्रवाई के बावजूद स्टंटबाज़ युवकों केहौसले बुलंद हैं। क़ानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए युवक ट्रैक्टरों पर जानलेवा करतब दिखा रहे हैं — कभी रफ्तार की हदें तोड़ते, तो कभी एक पहिए पर ट्रैक्टर दौड़ाते नज़र आते हैं। इस स्टंटबाज़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश
