पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवम् संलिप्त आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है

शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार,
रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर


दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी महोली श्विशाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना महोली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये शातिर अभियुक्त लवकुश उर्फ प्रिंस पुत्र दिवाकर निवासी नबीनगर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को कुसैला पाताबोझ मोड़ के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिससे चोरी से संबंधित एक बंडल बिजली का तार एल्युमीनियम धातु व 15 छोटे बड़े टुकड़े बिजली के तार कुल वजन 30 किलोग्राम तथा एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व 01 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुए है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह बिजली की लाइन का तार है जो मैंने कोतवाली देहात की सहिमापुर और नंदा पुरवा खमरिया के बीच बिजली की लाइन से काफी समय पहले चोरी किया था। प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा अपराध संख्या 37/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवम् अभ्यस्त किस्म का अपराधी है जो थाना लहरपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधसी (सं0A002) है, इसके विरुद्ध पूर्व में भी लूट/चोरी/नकबजनी/हत्या, अवैध शस्र, गैंगेस्टर , मारपीट आदि जैसे अपराधों में करीब 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी /अवैध शस्त्र के संबंध में थाना महोली पर मुकदमा अपराध संख्या 194/2025 धारा 25(1-बी) आर्मस एक्ट, 317(2)/317(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभि0 उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes