Skip to main content

Aaj Tak24x7

में केंद्रीय कृ दबथुआ षि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए जनता को संबोधित किया है

मेरठ सरधना से मेराज पठान की खास रिपोर्ट

मेरठ।

। उन्होंने भाजपा सरकार में तेज रफ्तार से विकास कार्य सहित किसानों को मिलने वाली सब्सिडी खाघ बीज फ़सल बीमा पॉलिसी के साथ ही साथ पानी बिजली की सुविधा का मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हुए आगामी 2027 में फिर से भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार को बनाए जाने का आह्वान किया है। रविवार को दबथुआ गांव में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को गन्ना पेमेंट समय से पहले उनके खाते में भेजा जा रहा है। जो गुंडे माफिया 2017 से पहले गरीब परिवार की घर जमीन पर कब्जा कर लेते थे आज उन गुंडों को योगी आदित्यनाथ की सरकार लोक यात्रा पर भेजने का काम तेजी से शुरू कर रही है। जो खेत में आवारा पशु नुकसान करते थे उसका भाजपा सरकार बीमा पॉलिसी के तहत किसानों के नुकसान की भरपाई कर रही है। करीब 2 घंटे तक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को कहा कि भाजपा सरकार में जितना लाभ 36 बिरादरी को एक सम्मान एक नजर से देखते हुए नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है इतना विकास कार्य आज तक पूर्व सरकार ने नहीं किया है। इस मौके पर लाखो की संख्या में आसपास के जिले के किसानों समेत आसपास के थाने की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और भाजपाई नेता और बागपत जिले के विधायक श्री योगेश धामा और सांसद डा राजकुमार सांगवान आदि मौजूद रहे है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7