Skip to main content

Aaj Tak24x7

मंदसौर में कुलदेवी पुजन के लिए दशोरा नागर समाज के सभी समाजबंधुओं पहुंचे

मंदसौर शिवना नदी के बीच जान जोखिम में डालकर दशोरा नागर समाज के लोग पहुंचे पूजा अर्चना करने नाव के माध्यम से SDRF की टीम तैनात मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों दशोरा नागर समाज के लोग मंदसौर के सीतामऊ फाटक स्थित शिवना नदी के बीच विराजित कुलदेवी नागनिया माता की पूजा अर्चना करने के लिए समाज जन पहुंचे यह पूजा अर्चना करना कोई खतरे से बाहर नहीं है क्योंकि मार्ग जो बना हुआ है वह काफी खतरनाक बना हुआ है और यहां का नजारा ऐसा है की नजर हटी तो दुर्घटना घटी वैसा है,और इसके अलावा फिर नाव के माध्यम से समाज जनों को अपनी कुलदेवी की पूजा अर्चना करने के लिए जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है,यह नदी काफी गहरी है और यहां पर मगरमच्छ भी है तीन दिन पहले नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मंदिर जाने के लिए मार्ग को तैयार किया गया,क्योंकि नदी में पूरी तरह से जलकुंभी हो रही है समाज जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मंदिर के मार्ग को ठीक कराने की मांग की है,बताया जाता है कि समाज की 12 कुलदेवियों की ज्योत लगाकर यह पूजा अर्चना की जाती है पूजा अर्चना करने से पहले माता रानी को चोला चढ़ाया गया जिसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना करने का दौर शुरू हुआ सुबह 5 से ही समाजजन पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं एवं पूजा अर्चना करने जा रहे हैं नाव में बैठकर समाज जनों को लाइफ जैकेट भी पहनाए गए क्योंकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घट जाए उसको लेकर पूरी तरह से एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7