कालपी कोतवाली के सभागार में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

 

कालपी (जालौन) योगी सरकार की जीरो टोलेरेंस नीति के तहत पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कालपी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परहंस तिवारी सहित नगर के पेश इमाम, मौलाना व अन्य धर्मों के धर्मगुरु, समाजसेवी, नेतागण व बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में आगामी बकरीद व अन्य त्योहारों को लेकर कोतवाली कालपी के सभागार में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें त्योहारों को शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी।
वहीं इस मौके पर नगर व क्षेत्र के सम्बंधित विभागीय कर्मचारी, वरिष्ठ समाजसेवी, नेतागण, सम्मानित धर्मगुरु, मीडियाकर्मी, ख़ुफ़ियातंत्र सहित व्यापारी नेता भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर – संतोष सिंह राठौर
तहसील ब्यूरो चीफ़
कालपी, जनपद – जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes