Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्लगः गाजे बाजे के साथ निकला शिवशक्ति महायज्ञ का कलश यात्रा

लोकेशनः कुशीनगर
रिपोर्टः विजय कुमार

एंकरः आपको बता दें कि कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा शामपुर में 11 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ। यह कलश यात्रा शामपुर शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ हाथी घोड़ा सहित बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ जो भैंसहां, राजा टोली, पकड़िहवां से होते हुए छोटी गंडक नदी के चकदेइयां घाट पर पहुंचा जहां यज्ञ कलश में लगभग 700 श्रद्धालुओं द्वारा जल भर गया। उसके बाद कलश यात्रा गंतव्य स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुआ जहां प्रसाद आदि का वितरण हुआ। कलश यात्रा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कुशीनगर पुलिस चौकी के के सिंह, राहुल गुप्ता, साहिल व अन्य ग्रामीणों के द्वारा संभाला गया।
यज्ञ के प्रमुख यजमान पत्रकार रितेश सिंह, डॉ संजय यादव ग्राम प्रधान शामपुर, शेषनाथ दुबे, हीरा शर्मा, रामनाथ प्रजापति, प्रभु प्रसाद आदि रहे। यज्ञ व्यवस्थापिका किरन सिंह ने बताया की इस 11 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन ग्राम सभा शामपुर में पहली बार हुआ है। यह शिवशक्ति महायज्ञ 1 जून रविवार से शुरू होकर 11 जून बुधवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस यज्ञ में कथा वाचिका शालिनी पाण्डेय कथा का वाचन करेंगी और साथ ही साथ रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। इस कलश यात्रा के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, संजीव सिंह ग्राम प्रधान चकदेइयां, सच्चिदानंद सिंह, छेदी सिंह, संजीवन सिंह, पत्रकार राजन सिंह, पत्रकार आमिर सुहेल, पत्रकार विजय यादव पत्रकार गौरी शंकर सिंह समेत ग्राम सभा शामपुर के सभी ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्र से आए सम्मानित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई

aajtak24x7
Author: aajtak24x7