सैदनगली, अमरोहा – नगर पंचायत सैदनगली की अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी के दो वर्षों के सफल एवं सराहनीय कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए “विकसित भारत सैदनगली महोत्सव” का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्रीय स्तर के कई प्रमुख नेता एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुखविंदर सोम नगर पालिका अध्यक्षा अमरोहा श्रीमती शशि जैन ब्लॉक प्रमुख गजरौला श्रीमती मीनाक्षी चौधरी एवं नगर पंचायत सैदनगली की अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी मंच पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री श्री अभिनव कौशिक पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय संघ श्री कृष्ण कुमार शर्मा, एवं क्षेत्र के सम्मानित सभासदगण – रविंद्र सिंह, निकेश कुमार राघव, अमित प्रजापति, वागेश चौधरी, अमित गुर्जर, भगवत खड़कवंशी, नीरज कुमार कश्यप, अमित भाटी, फजले अब्बास, नईम अहमद, मेहरबान, फरीद कुरैशी, राशिद अली – सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।महोत्सव के दौरान 21 मेधावी छात्राओं को “महारानी अहिल्याबाई होलकर सम्मान” स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के समस्त पत्रकार बंधुओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रवेश शर्मा एंड पार्टी, मुज़फ़्फरनगर द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान लगे मेले ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को उत्साहित किया।यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं नगर की सम्मानित जनता की उपस्थिति में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। डॉ. अनुकृति चौधरी के कुशल नेतृत्व में नगर पंचायत सैदनगली निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, और यह महोत्सव उसी विकास यात्रा का प्रतीक रहा
संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश



