सृजन शिविर का ग्राम सिरौली में हुआ समापन कार्यक्रम

सृजन शिविर की सफलता ने किशोरों के विकास की नई दिशा तय की है, डीआईजी ग्वालियर
ग्वालियर दिनांक 02.06.2025। मध्यप्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग योजना के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर दिनांक 20.05.2025 को सृजन शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सिरौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा किया गया था। जिसका समापन आज दिनांक 02.06.2025 को थाना बिजौली अंतर्गत ग्राम सिरौली के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामनगर में उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) की उपस्थिति में किया गया। यह शिविर मध्यप्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभागी, स्वास्थ्य विभागी, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग और हार्टबीट फाउंडेशन ने सहयोग प्रदान किया। इस शिविर में कुल 60 किशोर बालक-बालिकाओं ने पंजीयन कराया इनमें से 30 ने 80 प्रतिशत उपस्थिति के साथ पूरे जोश एवं अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके पर एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव, थाना प्रभारी बिजौली प्रीति भार्गव सहित अतिथिगण, ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में डीआईजी ग्वालियर श्री अमित सांघी ने उपस्थित लोगों से कहा कि इस शिविर से आपको यह आत्मविश्वास मिला होगा कि अब आप किसी भी कार्य को कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होने सृजन शिविर के उद्देश से अवगत कराते हुये कहा कि आपके अंदर आत्म विश्वास को बढावा देना है कि आप किसी भी कार्य को कर सकते हैं, आपको किसी से डरना नही है और हमेशा सही रास्ते पर चलना है और साथ ही उनके द्वारा शिविर में हुई प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
उक्त सृजन शिविर का आयोजन दो सप्ताह के लिये किया गया था, जिसमें 13 से 19 वर्ष की आयु के किशोर बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य किशोरों को आत्मरक्षा, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक तथा व्यावसायिक विषयों पर सशक्त बनाना था। सृजन शिविर में प्रतिभागियों को कराटे प्रशिक्षण, संगीत और पावर वॉक का अभ्यास, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, करियर मार्गदर्शन, मौखिक स्वास्थ्य जांच, बाल अधिकार और हेल्पलाइन नंबर पर संवाद एवं बाल योजनाओं से अवगत कराया और साथ ही बिजौली थाने का भ्रमण कराकर उन्हे पुलिसिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में सभी प्रतिभागियों को सृजन यूनिफॉर्म (टी-शर्ट एवं लोअर ) एंटोइलर ऐप द्वारा प्रदान की गई तथा प्रत्येक दिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक नाश्ता भी वितरित किया गया। इस शिविर ने न केवल किशोरों को आत्मरक्षा और नेतृत्व के गुण सिखाए, बल्कि उन्हें समाज और स्वयं को बेहतर समझने की दिशा में भी सशक्त किया।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in