Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने थाने में लिस्टिड गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गुण्डा परेड

👉 थाने उपस्थित आये 446 लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं 179 निगरानी बदमाशों की प्रोफाईल की गयी अपडेट एवं दी गयी हिदायत कि यदि कोई भी अनैनितक गतिविधि को अंजाम दिया तो पूर्व आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये की जायेगी जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया जाकर सभी की प्रोफाईल एवं फोटो अपडेट करने हेतु आदेशित किये जाने पर आज दिनॉक 2-6-2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी तथा शहर एवं देहात के थाना प्रभारियों के द्वारा थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को बुलाया गया।
446 लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं 179 निगरानी बदमाश थाने आये जिनकी पूर्व में भरी गयी प्रोफाईल में मोबाईल नम्बर, फोटो आदि अपडेट किया गया इसके साथ ही जीवन यापन के सम्बंध में सघन पूछताछ करते हुये कथन लेख किये गये तथा सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि अशांति का वातावरण निर्मित किया गया अथवा किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो बंध पत्र की राशि तो जमा करवाई जायेगी ही, इसके साथ ही जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यवाही की जायेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7