Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में बड़ी वाहन चेचिस ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट ।
दुद्धी सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को प्रातः लगभग 9:00 बजें ग्राम बीड़र पंचायत भवन चौराहे के पास हाथीनाला की ओर से आ रहे अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार लोग वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम से अपने पैतृक गांव नगवा थाना /चौकी अमवार जा रहे थे की पूर्व ग्राम बीड़र में जमशेदपुर टाटा से कतारबद्ध चल रहीं ट्रक की चेचिस के वाराणसी की ओर जा रही थी कि बीड़र पंचायत भवन के पास अपाचे बाइक और ट्रक के चेचिस से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि हरिकिशुन पुत्र रामवृक्ष उम्र करीब 28 वर्ष, भानु प्रताप पुत्र सीताराम उम्र करीब 29 वर्ष व भीम सिंह पुत्र शिव शंकर उम्र करीब 27 वर्ष तीनों निवासी ग्राम नगवां दुद्धी सोनभद्र बताए गए हैं। जो तीनों घायलों को पी आर बी के जवानों ने स्थानीय रहवासियों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने हरिकिशुन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों में दो को प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिती को गंभीर देखते हुए रेफर की बात समाचार लिखे जाने तक की जा रहीं थीं। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक श्याम जी यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। उधर टाटा मोटर्स ट्रक की चेचीस वाहन संख्या JH -05 A 1890 बृज बिहारी यादव उम्र 54 वर्ष पुत्र कालीका यादव जिला भोजपुर आरा राज्य बिहार जिसे तत्काल हिरासत में लेकर थाना कोतवाली रजखड़ खड़ा करा दिया गया। अपाचे मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP – 64 A W 7110 मोटरसाइकिल थाने में खड़ा कराया गया। ज्ञात करना है कि सूत्रों के अनुसार तय समय में वाहन गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7