Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 जून को सहायक उपकरण वितरण समारोह में होंगे शामि

ल.

ग्वालियर। कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया जी (प्रथम) की 100वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 05.06.2025 (गुरुवार) दोपहर 01 बजे कैलाशवासी राजमाता विजया राजे सिंधिया स्टेडियम, छत्री बाजार, लश्कर, ग्वालियर में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुये जनसेवक मोहित जाट (पार्षद) ने बताया कि कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया (प्रथम) के द्वारा क्षेत्र के रचनात्मक विकास के लिये अनेकों कार्य कराये गये, जिसमें तिघरा बांध की स्थापना, जयारोग्य हॉस्पीटल की स्थापना, महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय की स्थापना, सिंधिया स्कूल के स्थापना उनके द्वारा करायी गयी। उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों एवं उनके समपर्ण को याद करते हुये उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में सभी प्रकार की ब्लड की जांचें भी करायी जायेंगी तथा उक्त अवसर पर अनेकों युवा मित्रों द्वारा रक्तदान किया जावेगा। उक्त शिविर में ब्लड की जांच के साथ रक्तदान भी आमजन कर सकेंगे। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को छडी, वैसाखी, ट्राई साईकिल आदि अन्य उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।

जनसेवक मोहित जाट पार्षद ने बताया कि उक्त शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री दूर संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, भारत सरकार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया एवं पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पार्षद श्री मोहित जाट ने आम जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठावें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7