Skip to main content

Aaj Tak24x7

जालौन में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में परिजनो ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

स्लग-

स्थान-जालौन

रिपोर्ट-इरफान पठान

एंकर…..
जालौन की उरई कोतवाली क्षेत्र के चक जगदेवपुर गांव में करीब 20 दिन पहले मजदूर सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मृतक की पत्नी विनीता ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र देकर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जो कथित तौर पर मिट्टी खनन से जुड़े हैं।
बता दे कि विनीता ने आज पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में दावा किया कि उनके पति की हत्या मजदूरी के बकाया भुगतान को लेकर की गई। विनीता के अनुसार, उनके पति सोनू पिछले एक साल से प्रदीप कुमार की जेसीबी पर मजदूरी कर रहे थे, लेकिन प्रदीप, सत्यम और सुशील ने छह महीने से उनकी मजदूरी नहीं दी थी। 18 मई की रात तीनों सोनू को काम पर ले गए। अगले दिन सुबह सोनू का शव फाउंटेन स्कूल के पास झाड़ियों में मिला। विनीता का आरोप है कि उक्त लोगो ने ही उनकी हत्या की है। विनीता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 19 मई को FIR भी दर्ज कर ली थी, हालांकि, विनीता ने बताया कि पुलिस ने केवल प्रदीप को पूछताछ के लिए बुलाया है, और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। विनीता ने एसपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7