। मुकेश। शुक्ला आज तक 24 * 7 मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के भोपाल आवागमन पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा अनेक संघात्मक फैसले लिए गए जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के अनेक जिलों में जिला प्रभारी की नियुक्तियां की गई है खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा से पूर्व विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर राज नारायण सिंह पुरनी को नीमच जिले का प्रभारी नियुक्ति किया गया है श्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चयन होना है उनकी नियुक्ति पर खंडवा जिले के अनेक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की तो वहीं खंडवा जिले में जिला प्रभारी पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा को नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी ने संगठन का आभार व्यक्त किया



