Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, 75 लीटर कच्ची शराब जप्त

  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश कुमार साहू के मार्ग दर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 75 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी रांझी श्री मानस द्विवेदी ने बताया कि आज दिनॉक 4-6-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रानगर से व्हीकल फैक्ट्री तरफ जाने पर व्हीकल स्टेट सेक्टर 1 के टूटे हुये खण्डहर क्वाटर है जिसमें बापू नगर निवासी साजन सोनकर तथा गांधी चौक निवासी रोहित कोल प्लास्टिक के कुप्पों में भारी मात्रा में कच्ची शराब बेचने के लिये रखे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई व्हीकल स्टेट सेक्टर 1 के खाली खण्डहर क्वाटर में 2 युवक 5 प्लास्टिक के कुप्पा रखे मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम साजन सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी बापू नगर रांझी एवं रोहित कोल उम्र 25 वर्ष निवासी गांधी चौक रांझी बताये  जो पांचों कुप्पों में कुल 75 लीटर कच्ची शराब रखे मिले आरोपियों के कब्जे से 75 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त युवको  को पकडने में उप निरीक्षक गनपत सिंह, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अर्पित, मनीष, की सराहनीय भूमिका रही।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7