Skip to main content

Aaj Tak24x7

अनुसूचित वर्ग की महिला की अश्लील फोटो खींचने की शिकायत एसपी एवं कलेक्टर से की

थाना पाटन अंतर्गत ग्राम आगासोद के सचिव व सहायक सचिव द्वारा अनुसूचित वर्ग की महिला की अश्लील फोटो खींचने की शिकायत दिनांक 7.5.2025 को थाना पाटन में की गई थी थाना प्रभारी ने फोटो देखी भी लेकिन पीड़ितों के आवेदन पर कार्यवाही करने की वजह आरोपियों को फोटो मोबाइल से डिलीट करने की सलाह देकर छोड़ दिया उपरोक्त घटना की शिकायत पीड़ित पूजा अहिरवार पिता गुड्डा अहिरवार परिजनों ने दिनांक 13 5.2025 को एसपी जबलपुर कलेक्टर जबलपुर को लिखित रूप से शिकायत प्रस्तुत की किंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई उपरोक्त शिकायतें करने पर पीड़ितों में से नाराज होकर सचिव सहायक सचिव द्वारा शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दी गई और जब शिकायत वापस नहीं ली गई तब दिनांक 26.०६.2025 की रात्रि में सचिव व सहायक सचिव के द्वारा अपने गुन्डो को भेज कर पीड़िता के घर पर पथराव किया गया फिर हथियार लेकर मारते हुए पहुंचे गाली गलौज जातिगत अपमानित करते हुए गुड्डा अहिरवार उसके परिवार को जान से मारने घर से बेघर करने की और जान से मारने की धमकी दी जब पीड़ित के परिवार ने थाना पाटन में लिखित शिकायत दर्ज कराई तो थाना प्रभारी ने सचिव गोपाल तिवारी व सहायक सचिव विनीत सिंह राजपूत के नाम नहीं लिखे वही आपको बता दें कि विनीत सिंह राजपूत आदतन अपराधी है और उसके लोगों द्वारा गांव में पहुंचकर सभी को जातिगत सूचित करते हुए जान से मारने की धमकी दी

जबलपुर से सुनील मौर्य की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7