शातिर गोकश बदमाशों से थाना खुर्जा देहात पुलिस व टीम की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, मोबाइल, बाइक, 01 गोवंश (जिन्दा) व गोकशी के उपकरण बरामद।

*बुलन्दशहर की बड़ी खबर
=========================

=========================
आज रात गस्त के दौरान ग्राम नगला शेखू बम्बे के पाश बाग में मोबाइल की टार्च जलती हुई दिखाई दी, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा बाग के अंदर जाकर देखा गया तो 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये जिनके द्वारा पुलिस को अपनी ओर आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहा। जिसकी कांबिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान अय्युब पुत्र बाबू खान निवासी मौ0 शेख साहिबान थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, मोबाइल, बाइक, 01 गोवंश(जिन्दा) व गौकशी के उपकरण बरामद हुए है।
उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म के गोकश अपराधी हैं। जिनके द्वारा दिनांक 24/25.05.2025 की रात्रि में थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहबाजपुर दौलत बम्बे के पास गोकशी की घटना कारित की गयी थी एवं गोवंश का मांस गाड़ी में भरकर ले जाते समय थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत नेहरूपुर चुंगी के पास गाड़ी के एक्सीडेन्ट हो जाने पर उक्त बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गये थे
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. अय्युब पुत्र बाबू खान निवासी मौ0 शेख साहिबान थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1- 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा, 02 खोखा कारतूस।
2- 01 बाइक हीरो डीलक्स (रंग काला-लाल)
3- 01 मोबाइल फोन
4- 01 गोवंश(जिन्दा)
5- गोकशी करने के उपकरण।

गिरफ्तार करने वाली थाना खुर्जा देहात पुलिस टीम-
1- श्री मौहम्मद असलम प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा देहात।
2- निरीक्षक श्री संजीव बालियान, उ0नि0 सवित,उ0नि0 धीरज राठी।
3- है0का0 नितिन, है0का0 विवेक कुमार, है0का0 सौरभ कुमार, है0का0 राजीव तोमर, है0का0 अवनीश, का0 नवीन।

पत्रकार दिलदार खान बुलन्दशहर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in