अनूपपुर
इंट्रो :
शाम करीब 5 बजे कोतवाली अनूपपुर पुलिस को सरपंच ग्राम पंचायत बरबसपुर बिसाहूलाल रौतेल के द्वारा सूचना दी गई की ग्राम भोलगढ़ के सोनटोला में रहने वाले दो छोटे बच्चे 04 वर्ष का संतोष बैगा एवं 04 वर्ष की कुमारी परी बैगा जो घर से गांव के बच्चो के साथ खेलने और जामुन तोड़ने गये थे दोपहर करीब 3 बजे से अचानक लापता हो गये है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 283/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. अपराध क्रमांक 285/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने खुद पुलिस टीम के साथ बच्चों की खोजबीन में जुट गए जांच प्रारंभ की गई तब खोजबीन के दौरान बच्चों का शव कुएं में तैरता मिला
वी ओ 02
खोजबीन के दौरान पुलिस पार्टी को अंतिम बार देखे गए स्थान पुलिया के नजदीक ही खेत में बने बिना मुड़ेर अथवा बिना जगत के कुए के पानी में दोनो बच्चों के शव पुलिस को दस्तयाब हुए। कुंए के पास ही जामुन का पेड़ पर बच्चे अक्सर जामुन तोड़ने जाया करते थे जो संभवतः बिना मुड़ेर के कुँए के पास जामुन तोड़ने व खेलने के दौरान कुंए में गिरने के हादसे में पानी में डूबने से दोनो बच्चों की मृत्यु होना पाया गया है । कोतवाली पुलिस द्वारा देर रात्रि कुए से दोनों लापता बच्चो संतोष बैगा एवं परी बैगा के शव बरामद कर मर्ग पंजीबद्ध कर शवों का शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर से पी. एम. कराया गया है। पुलिस द्वारा जांच पर खेत मालिक द्वारा कुंए को असुरक्षित छोड़े जाने की लापरवाही के संबंध में जांच पूर्ण कर कार्यवाही की जा रही है।
बाइट 01
: अरविंद जैन कोतवाली थाना प्रभारी अनुपपु
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर



